चोरों ने पांच घरों को निशाना बना समेटा लाखों का माल

संवाद सूत्र पनवाड़ी महोबकंठ थाना क्षेत्र के पहाड़िया ग्राम में शनिवार रात चोरों ने पांच घ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 11:16 PM (IST)
चोरों ने पांच घरों को निशाना बना समेटा लाखों का माल
चोरों ने पांच घरों को निशाना बना समेटा लाखों का माल

संवाद सूत्र, पनवाड़ी: महोबकंठ थाना क्षेत्र के पहाड़िया ग्राम में शनिवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बना कर लाखो की नकदी सहित आभूषण बटोरे। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने थाने तहरीर दी। पुलिस ने मौके की पड़ताल कर जांच शुरू की है।

थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हो रही है। चोर पुलिस की गश्त को धता बताकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने पहाड़िया गांव के अरविन्द्र राजपूत पुत्र चेतराम के घर से 48 हजार रुपये नकदी सहित चांदी के आभूषण बटोर ले गए। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। इसी तरह चोरों ने राजकुमार पुत्र रामप्रसाद, भन्नु सोनी पुत्र श्रीभगत, कमलेन्द्र पुत्र श्रीपत, फूलसिंह पुत्र जगदयाल के घरों से भी लाखों की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किया। पुलिस ने पीड़ितों की संयुक्त तहरीर लेकर पड़ताल शुरू की है।

chat bot
आपका साथी