सपा ने दिया धरना, सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग

जागरण संवाददाता महोबा कबरई के क्रशर कारोबारी प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:06 AM (IST)
सपा ने दिया धरना, सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
सपा ने दिया धरना, सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग

जागरण संवाददाता, महोबा :

कबरई के क्रशर कारोबारी प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। सपा नेताओं ने दिवंगत कारोबारी के परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा की मांग की।

सोमवार को युवजन सभा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष यश चौरसिया, चरखारी विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कबरई पहुंचे। उन्हें पुलिस ने रोका तो नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेता-कार्यकर्ता थाने के पास ही धरने पर बैठ गए। आइजी के. सत्यनारायण ने उनसे वार्ता की। सपा नेताओं ने दिवंगत व्यापारी के परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा की मांग की। आइजी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। धरने में सपा नेता आशीष अग्निहोत्री, विनोद यादव, धीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी