दिल्ली से छतरपुर आ रही प्राइवेट बस पलटी, 24 सवारियां जख्मी

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) मध्य प्रदेश के छतरपुर की प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 04:25 PM (IST)
दिल्ली से छतरपुर आ रही प्राइवेट बस पलटी, 24 सवारियां जख्मी
दिल्ली से छतरपुर आ रही प्राइवेट बस पलटी, 24 सवारियां जख्मी

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): मध्य प्रदेश के छतरपुर की प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर आते समय गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजनर थाना क्षेत्र के खैराली तिगैला के पास पलट गई। हादसे में करीब 24 सवारियां जख्मी हो गईं। एक वृद्धा को गंभीर चोट आई है। अन्य का प्राथमिक इलाज कर उन्हें गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

कोरोना संक्रमण के चलते इस समय दिल्ली से काफी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं। कोई ट्रक से तो कोई बस व अन्य साधनों से वापस आ रहे हैं। छतरपुर की प्राइवेट बस करीब साठ सवारियां लेकर दिल्ली से छतरपुर आ रही थी। बस यात्री कमलेश ने बताया कि सुबह लघु शंका के लिए बस को चालक ने रोका था। उसके बाद सामने से एक वाहन आने के दौरान बस को पीछे घुमाने लगा तभी बस रोड के नीचे चली गई और पलट गई। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजनर थाना क्षेत्र के खैराली गांव के पास हुआ। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मदद कर सवारियों को बाहर निकाला गया। इधर मौका देख कर चालक-परिचालक दोनों फरार हो गए। सूचना पर पहुंची अजनर, कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस पहुंची। बस में करीब 20 महिलाएं, 15 बच्चे सहित साठ लोग सवार थे। सवारियों के अनुसार बस का परिचालक बस चला रहा था।

-----------

मामूली रूप से घायल सवारियां

- माया 32 वर्ष निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, गोरेलाल 35 वर्ष नगारा डांग थाना अजनर महोबा, राधे श्रीवास उम्र 46 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश, 28 वर्षीय मनीषा पत्नी बालादीन अरघटमऊ थाना अजनर महोबा, 32 वर्ष वफातन मसूरी पत्नी मुमताज 32 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश, - 35 वर्षीय मुमताज छतरपुर मध्य प्रदेश, 33 वर्षीय मीनाक्षी नि. गोची जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, गंभीर घायल निमिया देवी उम्र 85 वर्ष गोची छतरपुर मध्य प्रदेश, लक्ष्मी उम्र 34 वर्ष निवासी मलहरा छतरपुर मध्य प्रदेश, माया 32 वर्ष अजनर महोबा, पप्पू 35 वर्ष अजनर महोबा, राहुल 6 वर्ष अजनर महोबा, अंजू 10 वर्ष अजनर महोबा, अशोक 19 वर्ष पिपट छतरपुर मध्य प्रदेश, कमलेश 15 वर्ष पिपट छतरपुर मध्यप्रदेश, तुलसी 35 वर्ष पिपट छतरपुर मध्यप्रदेश, अभिषेक 16 वर्ष डोगरा ललितपुर, रविद्र 22 वर्ष छतरपुर मध्यप्रदेश, 26 वर्षीय राम भरोसी नौगांव छतरपुर मध्यप्रदेश, तेज सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश, रामसहाय उम्र 38 र्व निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश।2- शिवचरण गढ़ी मलहरा उम्र 25 वर्ष मध्यप्रदेश, बल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा छतरपुर मध्यप्रदेश, सुनीता उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ी मलहरा मध्यप्रदेश

---

ग्रामीण बने देवदूत

जिस समय बस पलटी उस वक्त ग्रामीण खेतों की ओर आ जा रहे थे। हादसा देख लोग मदद को दौड़ पड़े। आनन फानन बस से लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही की समय से सभी को बाहर निकाल लिया गया। रात को यदि हादसा होता तो जान माल का नुकसान हो सकता था।

chat bot
आपका साथी