आल्हा सुन रोमांचित हुए लोग

जागरण संवाददाता, महोबा। उत्तर भारत के मशहूर कजली महोत्सव में आल्हा मंच और सांस्कृतिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:46 PM (IST)
आल्हा सुन रोमांचित हुए लोग
आल्हा सुन रोमांचित हुए लोग

जागरण संवाददाता, महोबा। उत्तर भारत के मशहूर कजली महोत्सव में आल्हा मंच और सांस्कृतिक मंच में रोजाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों को देखने के लिए सुबह से लेकर रात तक भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रहती है। कजली मेले में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

कजली महोत्सव के आल्हा मंच पर बुंदेली कलाकारों की धूम मची है, तो सांस्कृतिक मंच में नामी गिरामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। गुरुवार दोपहर को आल्हा मंच में फतेहपुर से आई पार्टी ने आल्हा गाकर लोगों का मनोरंजन किया। रामदास ने आल्हा सुनाया और लोगों की भुजाएं फड़कने लगी। दीपचंद्र, छैला, बंगाली, प्रियंका, दिनेश, रामकिशोर आदि ने संगत दी। आल्हा सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक डटे रहे। हल्की बारिश होने पर भी दर्शक आल्हा सुनते रहे। कजली मेले में घूमने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में जादूगरनी सुनैना हैरतंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को आश्चर्य चकित कर रहीं हैं। वहीं परिसर में तरह तरह के झूले में झूलकर लोग खूब मस्ती करते नजर आए। खाने पीने के स्टालों में भी लोग तरह तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते देखे गए। महिलाएं जहां घरेलू उपयोग और सौंदर्य प्रसाधन का सामना खरीद रही है। वहीं बच्चे मेले में तैयार किया गया स्वीमिंग पूल में बोटिंग कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी