जयकारों से गूंज रहे माता के दरबार

जागरण संवाददाता, महोबा: नवरात्र पर सुबह से लेकर देर रात तक पूजा पाठ हो रहे हैं। मंदि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 05:47 PM (IST)
जयकारों से गूंज रहे माता के दरबार
जयकारों से गूंज रहे माता के दरबार

जागरण संवाददाता, महोबा: नवरात्र पर सुबह से लेकर देर रात तक पूजा पाठ हो रहे हैं। मंदिरों में दर्शन को लेकर लंबी कतारें दिख रही हैं। कई स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारे अनवरत रूप से संचालित हो रहे हैं। मंदिर में पुलिस तैनात की गई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी काफी सतर्कता बरती जा रही है। मेला के दौरान देर रात तक भीड़ बनी रहती है।

भीषण उमश और झुलसा देने वाली धूप के बाद भी मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। नवरात्र के चौथे दिन मां के नौ स्वरुपों में से चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा आराधना की गई। मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप में मां सूर्य के समान देदीप्यमान हो रही हैं। देवी मां अपनी हंसी मात्र से संपूर्ण ब्रह्मांड को उत्पन्न करती हैं। इस कारण इन्हें कुष्मांडा देवी कहा जाता है। देवी मां सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं। मान्यता है कि इनका तेज दसों दिशाओं में फैला हुआ है। ¨सह पर सवार मां को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है। इनकी आठ भुजाएं हैं। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने मात्र से ही सारे अमंगल कट जाते हैं। जीवन के कठिन संघर्ष में मां कभी साथ नहीं छोड़तीं। नवरात्र पर मां के इस रूप की आराधना को लेकर सुबह से ही घरों में देवी पाठ गूंजने लगे। घरों में कन्याओं का पूजन भी किया गया। मंदिरों में भी इस समय भंडारे के आयोजन हो रहे हैं।

इंसेट) कन्या पूजन

शहर के काली देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका, बड़ी चंद्रिका में कन्या पूजन और भंडारा हो रहा है। बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह और शाम को होने वाली आरती में हजारों भक्त पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी