यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों के चक्कर बढ़ाए गए

जासं महोबा महोबा रोडवेज डिपो में रक्षाबंधन पर्व के दिन और एक दिन पहले से ही सवारियों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 04:56 PM (IST)
यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों के चक्कर बढ़ाए गए
यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों के चक्कर बढ़ाए गए

जासं, महोबा: महोबा रोडवेज डिपो में रक्षाबंधन पर्व के दिन और एक दिन पहले से ही सवारियों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो की ओर से क्षेत्रीय रूट की बसों की संख्या तो नहीं बढ़ाई जा सकी, बल्कि उनका एक-एक अतिरिक्त चक्कर बढ़ा दिया गया। इसके बाद भी रविवार को प्रत्येक बस ओवर लोड होकर ही रवाना हुई। एआरएम ने बताया कि रोडवेज की ओर से लक्ष्य से अधिक आय पर चालक-परिचालक को 75 फीसद प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

मौजूदा समय में महोबा से कानपुर-दिल्ली रूट पर नौ बसें संचालित हैं। लखनऊ के लिए 15 बसें संचालित होती हैं। महोबा डिपो में 78 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज की ओर से निशुल्क सफर की सुविधा के चलते पचास फीसद यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को डिपो से रवाना होने वाली प्रत्येक बस में क्षमता से अधिक सवारियां नजर आ रही थीं। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि राठ-बांदा, कुलपहाड़, मुस्करा तथा अन्य क्षेत्रीय रूट पर रवाना होने वाली बसों को एक-एक अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश हैं। बताया कि पचास फीसद तक यात्री त्योहार पर बढ़े हैं। इस दौरान यदि बस में लक्ष्य से अधिक कमाई होती है तो उसके चालक-परिचालक को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

महिला सवारियों ने जताई खुशी

राठ निवासी कामिनी भाई को तिलक करने महोबा बस से आई थीं। बताया कि सरकार ने निशुल्क सफर करा कर बहुत अच्छा किया। बांदा अपने भाई को तिलक करने जा रही दिव्यांशी ने कहा कि बस में आराम से बैठने को सीट मिल गई, और किराया भी नहीं पड़ा, इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है।

chat bot
आपका साथी