शैक्षिक यात्रा में बच्चों को मिली ऐतिहासिक जानकारी

संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ : पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठेवरा के छात्र छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 11:15 PM (IST)
शैक्षिक यात्रा में बच्चों को मिली ऐतिहासिक जानकारी
शैक्षिक यात्रा में बच्चों को मिली ऐतिहासिक जानकारी

संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ : पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठेवरा के छात्र छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर ओरछा तथा झांसी पहुंचे जहां उन्होंने ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारी ली। बच्चों ने म्यूजियम में इतिहास की जानकारी जुटाई। यह शैक्षिक भ्रमण इस लिए अलग था कि विद्यालय के अध्यापक बच्चो के अपने व्यय पर ले गए।

प्राथमिक विद्यालय मिड डे मील से लेकर के दूसरे वजहों से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठेवरा के 40 बच्चों को वहां के अध्यापक अपने निजी खर्चे पर शैक्षणिक भ्रमण पर ले गए। झांसी में स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम की वीर सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के किले में ले जा कर उन्हें इतिहास की जानकारी दी गई। बाद में म्यूजियम में उन्हें पुरातत्व के महत्व की जानकारी दी गई। झांसी में उन्हें तारामंडल दिखाकर अंतरिक्ष की बारे में बताया गया, साथ ही भौगोलिक जानकारी के लिए नदियों की सैर कराई गई। धार्मिक स्थल ओरछा में दर्शन कराए गए तथा गांव के बच्चों ने पहली बार झांसी के प्रसिद्ध हवेली होटल में भोजन का आनंद लिया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश ¨सह यादव ने बताया इस टूर के लिए किसी प्रकार की सरकारी सहायता अब नहीं मिलती। इसलिए जीबी इस्लामिया के प्रबंधक जावेद खान और केपीएस के प्रबंधक अतीक अंसारी के अलावा शेख अनीस, अनुराग सोनी, मैयादीन, परवेज अहमद, ममता खरे, शिक्षकों ने निजी खर्चे पर शैक्षिक यात्रा संपन्न कराई।

chat bot
आपका साथी