महोबा में जिला जज ने न्यायिक अफसरों को दिलाई शपथ

जासं महोबा संविधान दिवस पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह द्वार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM (IST)
महोबा में जिला जज ने न्यायिक अफसरों को दिलाई शपथ
महोबा में जिला जज ने न्यायिक अफसरों को दिलाई शपथ

जासं, महोबा : संविधान दिवस पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह द्वारा समस्या न्यायिक अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विचार भी साझा किए।

आयोजन में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण धनेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रूपेश रंजन सहित समस्त न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान में दिए गए नागरिकों के मूल कर्तव्यों की शपथ ली। अपर जिला जज प्रथम रमाकांत प्रसाद, अपर जिला जज द्वितीय संतोष कुमार तृतीय, अपर जिला जज पाक्सो अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज एफटीसी निर्दोष कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट शिरोमणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी