मऊ में लेखपाल की हत्या से आक्रोश, दिया धरना

जागरण टीम महोबा: जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज ¨सह ड्यूटी दौरान छह लोगों ने गोली मारक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM (IST)
मऊ में लेखपाल की हत्या से आक्रोश, दिया धरना
मऊ में लेखपाल की हत्या से आक्रोश, दिया धरना

जागरण टीम महोबा: जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज ¨सह ड्यूटी दौरान छह लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महोबा के लेखपाल आंदोलित हैं।शुक्रवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया और सीएम को संबोधित चार सूत्रीय मांग ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश यादव को सौंपा।

सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष अच्छेलाल ¨सह के नेतृत्व में दर्जनों लेखपालों ने शुक्रवार को धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कहा गया कि लेखपाल सीधा जनता से जुड़ा ग्राम स्तरीय कर्मचारी है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की है। यह योजना आर्थिक लाभ से जुड़ी होने के कारण लेखपालों से किसानों के आए दिन विवाद होते रहते हैं। जनपद मऊ में लेखपाल धीरज ¨सह इसी योजना के अंर्तगत कार्य कर रहा था। 11 फरवरी को आधा दर्जन लोग आवेदन लेकर आए और लेखपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से प्रदेश के 32000 लेखपाल आक्रोशित हैं। लेखपालों ने सीएम से मांग की है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, शहीद लेखपाल के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दी जाए, पत्नी को पेंशन और आश्रितों को नौकरी दी जाए, लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस निर्गत किए जाए। लेखपालों ने कहा है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

कुलपहाड़ में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी व तहसील मंत्री बहादुर वर्मा के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन दिया। साथ ही कहा गया कि आत्म सुरक्षा के लिए इच्छुक लेखपालों के शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों पर बिना पुलिस जांच के उपजिलाधिकारी की संस्तुति पर लाइसेंस निर्गत किये जाने के आदेश समस्त जिलाधिकारी को दिये जायें। अगर शीघ्र ही गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में समस्त लेखपाल संघ अनिश्चित कालीन आन्दोलन करने के लिये बाध्य हो जायेंगे। चरखारी तहसील में भी लेखपाल संघ ने धरना दे ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी