कारागार में निरुद्ध बंदियों की हालत बिगड़ी, भर्ती

जागरण संवाददाता, महोबा : महोबा : मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM (IST)
कारागार में निरुद्ध बंदियों की हालत बिगड़ी, भर्ती
कारागार में निरुद्ध बंदियों की हालत बिगड़ी, भर्ती

जागरण संवाददाता, महोबा : महोबा : मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में रिमझिम फुहारों से मौसम खुशगवार रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर मौसम के बदलाव के चलते संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर उप कारागार में निरुद्ध दो बंदियों की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपराधिक मामलों में लिप्त शहर कोतवाली क्षेत्र का नथूपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय मदन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था कारागार में ही उसका उपचार कराया जा रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसे टायफाइड की शिकायत निकली। उधर दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध सुमन की भी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। बंदियों ने बताया कि उप कारागार में उनका सही से उपचार नहीं किया जाता है जिससे आए दिन कैदियों बंदियों की हालत खराब हो रही है। जेलर डीएन मिश्रा कहते है सभी का बेहतर उपचार कराया जाता है। यदि यहां आराम नहीं मिलता है तो जिला अस्पताल भेजा जाता है। आरोप गलत है।

chat bot
आपका साथी