भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी पर की फाय¨रग

जागरण संवाददाता, महोबा : देर रात घर के बाहर खड़े लोगों को बेवजह यहां खड़े होने पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 03:04 AM (IST)
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी पर की फाय¨रग
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी पर की फाय¨रग

जागरण संवाददाता, महोबा : देर रात घर के बाहर खड़े लोगों को बेवजह यहां खड़े होने पर टोका तो आरोपितों ने महिला के ऊपर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली गमले में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गईं। उसके पति भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ने तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मुख्यालय के सुभाष नगर निवासी भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल तिवारी पुत्र राम प्रताप तिवारी ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुहल्ले में ही विद्यालय चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि बीती देर रात करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ अपने घर पर सो रहा था। तभी दरवाजे के बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। उसकी पत्नी ने उठकर देखा तो चार लोग थे। पत्नी करुणा ने टोका कि इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और गालियां चलानी शुरू कर दिया। इसके बाद पत्नी के ऊपर फायर झोंक दिया जो छत पर रखे गमले में लगी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और ललकारा तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। भरतलाल ने लाला परिहार, भागबली राजपूत सहित चार के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ विक्रमाजीत ¨सह कहते हैं प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी