दिव्यांगों के बनाए जाएं गरीबी रेखा के कार्ड

महोबा, जागरण संवाददाता : मुख्यालय के डाकबंगला मैदान में शनिवार को विकलांग कल्याण समिति के तत्वावधान

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 01:01 AM (IST)
दिव्यांगों के बनाए जाएं गरीबी रेखा के कार्ड

महोबा, जागरण संवाददाता : मुख्यालय के डाकबंगला मैदान में शनिवार को विकलांग कल्याण समिति के तत्वावधान में दिव्यांग दिवस पर विशाल दिव्यांग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों ने अपने हकों के लिए आवाज बुलंद की।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा कि दिव्यांग एवं विधवाओं के गरीबी रेखा के कार्ड बनवाए जाएं। साथ ही उनको आवास दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी राशन की दुकानों में कोटा दिए जाने की मांग की। विकलांग एवं विधवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिए जाने, विधवाओं को ऋण दिए जाने सहित सभी 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान महामंत्री लोकनाथ सोनी, विनोद, शारदा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी