लाल निशान के करीब पहुंची चंदन व प्यास

महराजगंज: जिले में हुई बारिश से जहां आमजन को उमस से राहत मिली है वहीं नदियों के जलस्तर में भी उतार-च

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM (IST)
लाल निशान के करीब पहुंची चंदन व प्यास
लाल निशान के करीब पहुंची चंदन व प्यास

महराजगंज: जिले में हुई बारिश से जहां आमजन को उमस से राहत मिली है वहीं नदियों के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। बुधवार को चंदन व प्यास नदी तथा महाव नाला जहां खतरे के निशान के पास बहते पाए गए, वहीं अन्य नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई।

¨सचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में हुई 10 मिलीमीटर बारिश से आमजन को उमस से राहत मिली। मंगलवार की तुलना में बुधवार को गंडक नदी के जलस्तर में 1.10 फीट, राप्ती नदी के जलस्तर में .410 मीटर व रोहिन नदी के जलस्तर में .240 मीटर की गिरावट दर्ज की गई। प्यास नदी के जलस्तर में 2.05 मीटर की बढ़ोत्तरी मिली तथा वह खतरे के निशान को छूने को बेकरार है। चंदन नदी का जलस्तर बढ़ा पाया गया। महाव नाले का जलस्तर बढ़कर साढ़े चार फीट पाया गया।

chat bot
आपका साथी