स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

महराजगंज: महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा अपने परिवार के विकास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM (IST)
स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

महराजगंज: महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं तथा अपने परिवार के विकास में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से न सिर्फ उनका जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि वे समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगी। यह बातें नगर के एक विवाह भवन में शनिवार को पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण देते हुए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के शहर मिशन प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समूह से जुड़ी महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। समूह का सफल संचालन तभी संभव है जब हम नियमित बैठक, नियमित बचत, नियमित ऋण अदायगी आदि पर जोर देते हुए कार्य करें। सरोज पांडेय ने कहा कि समूहों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। एसएन ¨सह व आलोक ¨सह ने भी समूहों को वित्तीय व विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान संध्या श्रीवास्तव, शर्मावती, चंदा, नगीना, सावित्री, दुर्गावती, तारादेवी, अनिता, सलमा, सपना, अन्नू, सुधा आदि मौजूद रहीं ।

chat bot
आपका साथी