भारत नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा

दोनों देशों द्वारा अपनी सीमा पर बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 11:43 PM (IST)
भारत नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा
भारत नेपाल सीमा पर पसरा सन्नाटा

महराजगंज: भारत व नेपाल सरकार द्वारा दोनों देशों के बीच आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोनौली सीमा पर सन्नाटा पसरा है। मंगलवार को सोनौली सीमा से महज 200 ट्रकों का नेपाल में प्रवेश हुआ। कोरोना वायरस को लेकर अब भारत और नेपाल दोनों देशों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों को अब सड़क पर न आने की अपील की जा रही है। सरकार के इस पहल का सीमा पर असर भी देखने को मिल रहा है। दोनों देशों द्वारा अपनी सीमा पर बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहां यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिनों के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी, वहीं नेपाल में सात दिनों के लिए लॉक डाउन किया है। जिसके चलते पूरे भारत नेपाल सीमा पर सन्नाटा पसरा रहा। नेपाल के रुपंदेही जिले के एसपी हेम कुमार थापा ने मंगलवार को सोनौली सीमा का जायजा लिया। सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी दशा में भारत से नेपाल में प्रवेश न लिया जाए।

chat bot
आपका साथी