सख्ती से कराएं आचार संहिता का पालन : डीएम

जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 10:56 PM (IST)
सख्ती से कराएं आचार संहिता का पालन : डीएम
सख्ती से कराएं आचार संहिता का पालन : डीएम

महराजगंज : जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। अधिक से अधिक लोग मतदाता बन लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा। विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगों व समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार की रात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों से अपील है कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी भी निर्वाचन कार्य की पवित्रता व शुचिता को बनाए रखें। आम जन के सहयोग से जिले में सर्वाधिक मतदान हो, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस बार भी महराजगंज जिले में सर्वाधिक मतदान हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आयोग द्वारा तय मानक के अनुसार प्रत्याशियों को वाहन, रैली आदि की अनुमति दी जाएगी। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। निष्पक्ष चुनाव में खलल डालने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी