अब गोरखपुर तक चलेंगी नान स्टाप पांच बसें

महराजगंज इन दिनों शादी-विवाह लग्न का दौर चल रहा है। यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 11:25 PM (IST)
अब गोरखपुर तक चलेंगी नान स्टाप पांच बसें
अब गोरखपुर तक चलेंगी नान स्टाप पांच बसें

महराजगंज: इन दिनों शादी-विवाह लग्न का दौर चल रहा है। यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब परिवहन निगम ने पांच बसों को नान स्टाप महराजगंज से गोरखपुर तक चलाने की योजना बनाई है। यह बसें मंगलवार से चलनी शुरू हो जाएंगी।

रेल की सुविधा से वंचित जिला मुख्यालय के लोगों के परिवहन की सुविधा के लिए मात्र बस सेवा ही है, लेकिन वह भी चालकों, परिचालकों की कमी से जूझ रही है। आठ बसें खड़ी हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। डग्गामार वाहनों पर भी प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है, जिसका फायदा निगम को हो रहा है। अब परिवहन निगम के पास यात्रियों की भरमार है। इन यात्रियों के लिए नान स्टाफ बस मंगलवार को सुबह नौ बजे से शुरू की जाएगी।

यह बस बिना परिचालक के ही मार्ग पर दौड़ेगी। इससे यात्री जहां कम समय में गोरखपुर पहुंच जाएंगे, वहीं परिचालकों की कमी की समस्या से भी निगम को निजात मिल सकेगा। इस बस से खाली होने वाले परिचालक किसी अन्य बसों पर उपयोग में लाए जाएंगे। यात्रियों के टिकट के लिए बस स्टेशन पर ही काउंटर की व्यवस्था की गई है।

-

यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से गोरखपुर तक नान स्टाप पांच बस सेवा शुरू की गई है। स्टेशन पर ही काउंटर से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक यात्री टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इस बस में बीच रास्ते में उतरने वाले यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा। चालक से विवाद करने पर करता है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने अथवा प्रशासन से पत्र व्यवहार किया जाएगा।

महेंद्र पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

chat bot
आपका साथी