याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

जिला कांग्रेस कमेटी के वीर बहादुर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न व पूर्व को याद किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM (IST)
याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी
याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

महराजगंज :जिला कांग्रेस कमेटी के वीर बहादुर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्म दिन सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव यंत्री प्रसाद मौर्य ने स्व राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि स्व. गांधी ने अपने नाना जवाहर लाल नेहरू व मां स्व. इंदिरा गांधी की तरह पूरी दुनिया में अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी और लोकप्रियता के सर्वोच्च पंक्ति में खड़े होने में कामयाब हुए।

वरिष्ठ नेता शरदेंदु कुमार पांडेय ने कहा कि देश की प्रगति में नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिलाया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्त व अफजल अब्बासी ने कहा कि देश को 21 वीं सदी में ले जाने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री ने किया। गोष्ठी को विनोद ¨सह, वीरेंद्र पांडेय, पूर्णमासी प्रसाद, देवेंद्र उपाध्याय, नूर आलम, ज्ञानेंदु पटेल, सह प्रवक्ता अर¨वद कुमार, विनोद यादव, विश्वनाथ मद्धेशिया, पीसीसी सदस्य विधि नारायण वर्मा, डा. जितेंद्र ¨सह, अभिमन्यु ¨सह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विराज वीर अभिमन्यु, संदीप तिवारी, अकरम सलमानी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुंद्रिका प्रसाद, सुभाष पटेल, त्रियुगी पटेल, अशोक मद्धेशिया, दिग्विजय नाथ शर्मा, अनीश आलम, र¨वद्र, राहुल श्रीवास्तव, आलोक रंजन पटेल, चंद्रभान प्रजापति, राम किशुन, रामेश्वर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी