दो बोरा नेपाली शराब छोड़ भागे तस्कर, पहुंची पुलिस

महराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद नौतनवा में रविवार की सुबह कस्बे में एक स्थान पर न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM (IST)
दो बोरा नेपाली शराब छोड़ भागे तस्कर, पहुंची पुलिस
दो बोरा नेपाली शराब छोड़ भागे तस्कर, पहुंची पुलिस

महराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद नौतनवा में रविवार की सुबह कस्बे में एक स्थान पर नेपाली शराब पहुंचाने जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर नेपाली शराब का दो बोरा फेंक कर भाग खड़े हुए। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक मोटरसाइकिल पर दो लोग बोरा में भरकर नेपाली शराब ले जा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक मुन्ना ¨सह को आता देख तस्कर दोनों बोरा नेपाली शराब सड़क पर फेंक भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बिहागड़ ¨सह ने बताया कि नेपाली शराब को कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी