धान क्रय केंद्रों पर अभी भी नहीं शुरू हुई खरीद

महराजगंज: उप जिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा ने दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत जानी तो खरीद की स्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:26 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर अभी भी नहीं शुरू हुई खरीद
धान क्रय केंद्रों पर अभी भी नहीं शुरू हुई खरीद

महराजगंज: उप जिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा ने दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत जानी तो खरीद की स्थिति की पोल खुल गई। दोनों केंद्रों पर खरीद अभी तक नहीं शुरू हुई। लिहाजा एसडीएम ने गुरुवार से खरीद शुरू करने की चेतावनी दी है।

रबी विपणन वर्ष का शुभारंभ एक नवंबर से हो गया है। जिले में 107 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कि किसानों का धान आसानी से खरीदा जा सके। लेकिन शुरूआती दिनों में तो सचिवों की हड़ताल के कारण खरीद प्रभावित रही है। पर जब खरीद शुरू हुई तो भी अधिकांश क्रय केंद्रों के सचिवों की लापरवाही के कारण खरीद ठप है। उप जिलाधिकारी सदर ने साधन सहकारी समिति पनियरा और पीसीएफ सहकारी समिति शिकारपुर का निरीक्षण किया तो दोनों केद्रों पर खरीद होना नहीं पाया गया। जबकि यहां बोरा, पैसा, कांटा आदि की व्यवस्था पर्याप्त रही।

chat bot
आपका साथी