वैश्विक संपदा में सूचीबद्ध हुआ लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर

महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल स्थित गौतमबुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर को वैश्विक धरो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:36 PM (IST)
वैश्विक संपदा में सूचीबद्ध हुआ लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर
वैश्विक संपदा में सूचीबद्ध हुआ लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर

महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल स्थित गौतमबुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर को वैश्विक धरोहरों की सूचि में सम्मिलित किया गया है। अब इसके संरक्षण की जिम्मेदारी वैश्विक स्तर पर भी होगी। यह बातें नेपाल के पर्यटक व नागरिक उड्डयन मंत्री रवींद्र अधिकारी ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में नेपाल के दोनों ऐतिहासिक स्थल लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर को वैश्विक धरोहरों में सूचिबद्ध कर लिया है। जिसके लिए नेपाल समेत 100 से अधिक देशों की संस्तुति मिली है। जिसमें भारत, चीन, श्रीलंका समेत लगभग सभी सार्क देश भी शामिल हैं। लुंबिनी व पशुपतिनाथ मंदिर की यह उपलब्धि व‌र्ल्ड बुक रिकार्ड में भी लिपिबद्ध किया गया है।

chat bot
आपका साथी