भाजपा ने किया विकास के नए युग का आगाज

महराजगंज: सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा सरकार ने विकास के नए युग का आगाज किया है। प्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 12:26 AM (IST)
भाजपा ने किया विकास के नए युग का आगाज
भाजपा ने किया विकास के नए युग का आगाज

महराजगंज: सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा सरकार ने विकास के नए युग का आगाज किया है। प्रदेश व देश के विकास को नई गति देने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। यह तभी आवश्यक है जब कार्यकर्ता समग्र रूप से प्रयास करेंगे तथा बूथ कमेटी को पूरी तरह से मजबूत बनाएंगे। यह बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर विधान सभा क्षेत्र के देहात मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संबंधित बूथों के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। बूथ स्तर से ही वास्तविक रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकती है। मगहर की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला विस्तारक आनंद ¨सह ने कहा कि हमारी बूथ की संरचना मजबूत होनी चाहिए, क्योकि बूथ ही हमारा केंद्र ¨बदु है। बूथ ही हमारा आधार है। 28 जून को मगहर में होने वाले प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने की तैयारी करें। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने की। संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राधारमन शुक्ल, टुनटुन पांडेय, सतेंदर पटेल, नरेंद्र पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी