छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

नौतनवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ रविवार रात शौच जाते समय एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां कोर्ट ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 11:20 PM (IST)
छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ रविवार रात शौच जाते समय एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां कोर्ट ने जेल भेज दिया। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिक बालिका रविवार रात शौच के लिए जा रही थी। एक युवक घात लगाकर पहले से बैठा था। मौका देख बालिका के साथ जबरन अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह बालिका घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। पिता की तहरीर पर राजमन चौधरी निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा पर धारा 354 (क) आइपीसी व पास्को एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को नौतनवा बाईपास पर स्थित गैस गोदाम के पास राजमन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी