जिले के विकास के लिए सार्थक प्रयास करेगा सिटीजन फोरम

फोरम के संरक्षक डा. बलराम भट्ट और कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि फोरम समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए सदैव तत्पर रहा है। 2022 में नवीन मुद्दों को लेकर जिले के विकास के सार्थक पहल किए जाएंगे। हमारी सोच सामाजिक और सामरिक विषयों पर समुदाय को साथ लेकर विकास की परंपरा को आगे बढ़ाने का है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 01:07 AM (IST)
जिले के विकास के लिए सार्थक प्रयास करेगा सिटीजन फोरम
जिले के विकास के लिए सार्थक प्रयास करेगा सिटीजन फोरम

महराजगंज: सिटीजन फोरम के सदस्यों के आम सभा की गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में हुई बैठक में नए वर्ष में नए उर्जा के साथ जिले के विकास में प्रशासन को सहयोग करने का निर्णय लिया गया।

फोरम के संरक्षक डा. बलराम भट्ट और कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि फोरम समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए सदैव तत्पर रहा है। 2022 में नवीन मुद्दों को लेकर जिले के विकास के सार्थक पहल किए जाएंगे। हमारी सोच सामाजिक और सामरिक विषयों पर समुदाय को साथ लेकर विकास की परंपरा को आगे बढ़ाने का है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम अग्रवाल व महासचिव विमल पांडेय ने कहा कि संस्था लगातार जिले के विकास के लिए कार्य कर रही है। सचिव शमशुल हुदा खान कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा कि हमारा प्रयास होगा जिले का चतुर्दिक विकास हो। इस दौरान सभी सम्मानित संस्थापक सदस्यों को प्रतीक चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में दुर्गेश नंदिनी, मनीष कुमार मिश्र, डा. मो. कासिम, राजेश शर्मा, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, अखिलेश्वर राव, रितेश त्रिपाठी को फोरम की सदस्यता प्रदान की गई और कार्यकारी अध्यक्ष व संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसीक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमीदुल्लाह खान एडवोकेट, केएम अग्रवाल, दिलीप शुक्ला, रुपेश यादव, विध्यवासिनी सिंह, अवनीश नारायण त्रिपाठी, विजय सिंह संत, सुनील कुमार मिश्र ने रचनाएं प्रस्तुति की।

कार्यक्रम का संचालन फोरम के मीडिया प्रभारी डा. शांति शरण मिश्र ने किया। बैठक में पूर्व प्रमुख दिग्विजय सिंह, डा. बीएन वर्मा, आशुतोष शुक्ला, डा. राकेश राय कौशिक, राम प्रकाश गुप्ता, आलोक रंजन त्रिपाठी, महेंद्रानंद जायसवाल, पशुपति नाथ तिवारी, अब्दुल कलाम, डा. ओपी श्रीवास्तव, डा. हेमंत श्रीवास्तव, डा. डीके साहनी, डा. पीके श्रीवास्तव, आत्माराम गुप्त, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, दशरथ गुप्ता, गणेश शंकर श्रीवास्तव, शमशाद अहमद, जवाहर लाल, साहूविजय जायसवाल, मधुसूदन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी