चले ईंट-पत्थर, दर्जन भर लोग घायल

जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं दर्जन भर लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 04:39 PM (IST)
चले ईंट-पत्थर, दर्जन भर लोग घायल
चले ईंट-पत्थर, दर्जन भर लोग घायल

महराजगंज: थानाक्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग में बच्चों के विवाद मामले में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को दूसरे पक्ष के 12 घरों पर ईंट पत्थर चलाया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को दौड़ाकर पीटा और 50 लोगों को पाबंद किया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि पुलिस लोगों को चिन्हित कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने भी गांव में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी