डीएम कार्यालय पर गरजे जद यू कार्यकर्ता

महराजगंज : जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल लाल श्रीवास्तव के न

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM (IST)
डीएम कार्यालय पर गरजे जद यू कार्यकर्ता

महराजगंज : जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे जद यू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंगल लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया मिलों पर बकाया है। इसमें से अकेले गड़ौरा चीनी मिल पर बकाया 32 करोड़ है। पिछले वर्ष के इस बकाये का तत्काल भुगतान कराया जाय। जिले में धान की खरीद तत्काल शुरू करायी जाय। किसान परेशान हैं और औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं। जिले में बिजली कटौती विकराल रूप धारण कर चुकी है। बीस घंटे की जगह सिर्फ आठ से दस घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। बिजली की कमी से उद्योग धंघे बंदी के कगार पर पहुंच गये हैं और बच्चों की पढ़ाई बाधित है। विधवा व वृद्धा पेंशन का समय से भुगतान नहीं हो रहा है इससे गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं व दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है और फरियादियों को थाने से भगा दिया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस अवसर पर जद मनोज कन्नौजिया, प्रमोद कुमार मद्धेशिया, सलातुल्लाह आदि ने भी विचार व्यक्त किया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

-----------

chat bot
आपका साथी