नवरात्र पर 140 महिलाओं को किया गया सम्मानित

अच्छा कार्य ही प्रगति का मार्ग होता है। इससे परिवार समाज सहित हर क्षेत्र में प्रगति होती है समाज में सम्मान बढ़ता है। लड़का-लड़की में भेदभाव न करें। डीएम ने सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए सभी को सोच बदलने की जरूरत है ताकि अपराध को रोका जा सके। नारी शक्ति नारी सम्मान स्वाकंबन के लिए कार्य करने की भी आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:56 PM (IST)
नवरात्र पर 140 महिलाओं को किया गया सम्मानित
नवरात्र पर 140 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महिला सम्मान के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में विभिन्न विभागों की 140 महिलाओं को महिला योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने मिशन शक्ति में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा बाल अपराध को रोकने के लिए जन जागरूकता के प्रति अधिक से अधिक जानकारियां दी जानी हैं। महिलाओं को भी अपराध के प्रति सर्तक और जागरूक रहने की आवश्यकता है।

कहा कि अच्छा कार्य ही प्रगति का मार्ग होता है। इससे परिवार, समाज सहित हर क्षेत्र में प्रगति होती है, समाज में सम्मान बढ़ता है। लड़का-लड़की में भेदभाव न करें। डीएम ने सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए सभी को सोच बदलने की जरूरत है, ताकि अपराध को रोका जा सके। नारी शक्ति, नारी सम्मान, स्वाकंबन के लिए कार्य करने की भी आवश्यकता है। सम्मानित होने वालों में सृष्टि सेवा संस्थान की पांच, बेसिक शिक्षा विभाग पांच, जीएनके प्लान में पांच,राजकीय विद्यालयों में 10, समाज सेवी संस्था के दो, एन आर एल एम की चार, स्वयं सहायता समूह की पांच, 17 महिला कांस्टेबल, आंगनबाड़ी, बंजरगी सिंह इंटर कालेज पांच, ललिता सावित्री महाविद्यालय चार, गुरु गोरखनाथ जोगिया तीन, कृषि विभाग की छह, चाइल्ड लाइन की आठ, महिला मंगल दल की पांच, महिला शक्ति केंद्र की चार, जिला प्रोबेशन की सात, महिला प्रशिक्षण संस्थान की पांच, उच्च शिक्षा विभाग की दो, पंचायतीराज विभाग की पांच , स्वास्थ्य विभाग की सात समेत 10 अन्य क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, डीपीओ शैलेंद्र राय, डीआइओएस अशोक कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी