मार्ग दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की मौत

महराजगंज: पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा के पास रविवार की भोर में विक्षिप्त महिला का शव

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 10:06 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की मौत

महराजगंज:

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा के पास रविवार की भोर में विक्षिप्त महिला का शव मिला है। प्रथम ²ष्टया लोग दुर्घटना मान रहे है। कुछ दिन पूर्व से ही उक्त महिला पुरन्दरपुर सोनबरसा सड़क पर दिख रही थी। रविवार को अचानक भोर में अचानक कुछ ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में देखा। जिसकी सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई थी। पुलिस व ग्रामीण इसे दुर्घटना मान रहे है।

-जंगल में मूर्छित अवस्था में मिला युवक

आनंदनगर, महराजगंज:

फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लेहड़ा खास निवासी सतीश यादव उम्र 17 वर्ष जंगल में मूर्छित अवस्था में मिला था। जिसकी सूचना कुछ लोगों ने परिजनों की दी। सूचना पा कर पहुंचे परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

-मार पीट में युवक घायल

आनंदनगर, महराजगंज:

फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गढ़वा निवासी प्रभाकर उम्र 20 को किसी ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी