घर में घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

महराजगंज:नौतनवा थाना क्षेत्र के करौली करैला में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर में जबरिया आधा दर्ज

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 10:39 PM (IST)
घर में घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

महराजगंज:नौतनवा थाना क्षेत्र के करौली करैला में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर में जबरिया आधा दर्जन दबंग किस्म के लोग घुसने का प्रयास करने लगे। जब गृह स्वामी ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीणों के एकत्र होने पर दबंग वहां से भाग निकले। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दे दी है। ग्राम निवास जगदीश पासवान रात में अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी आधा दर्जन के करीब कुछ लोग उसके दरवाजे पर आ गये और दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश करने लगे। इसी बीच गृह स्वामी जग गया और उसने इसका विरोध किया तो वह उसने पिटाई शुरु कर दी। यह देख उसका पुत्र दीनू अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचा तो उसे भी दबंग मारने पीटने लगे। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जग गए और जगदीश के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की बढ़ती संख्या को देखते दबंग वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें पकड़ने की मांग की है। हालांकि दबंग रात में जगदीश के घर में घुसना क्यों चाहते थे। इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामायण यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है, जांच कराने के उपरात ही कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी