तालाब में डूबकर बच्ची की मौत

By Edited By: Publish:Wed, 17 Sep 2014 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 17 Sep 2014 10:49 PM (IST)
तालाब में डूबकर बच्ची की मौत

महराजगंज: पनियरा क्षेत्र के बभनौली गांव के हरिजन बस्ती से बकरी चराने पोखरे की तरफ गई तीन बच्चियों में एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो को एक साहसी युवक के प्रयास से बचा लिया गया।

बभनौली हरिजन बस्ती निवासी सपना पुत्री रामसिंह 10 वर्ष, करिश्मा पुत्री शिवबचन 11 वर्ष व संगीता पुत्री किशोरी 10 वर्ष बुधवार सुबह नौ बजे के करीब गांव के बाहर स्थित पोखरे की तरफ बकरी चराने गई थी। उसी समय तीनों लड़कियां पोखरे के समीप फूल तोड़ने लगी। फूल तोड़ते समय सपना गहरे पानी में चली गई जिससे वह डूबने लगी। उसे डूबता देख करिश्मा व संगीता बचाने का प्रयास करने लगी। बचाने के प्रयास में तीनों एक साथ डूबने लगी। पोखरे से लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पोखरे की बगल से गुजर रहा युवक नबीउल्लाह पोखरे की तरफ बढ़ा। लड़कियों को डूबता देख युवक बिना देर किए छलांग लगा दिया और करिश्मा व संगीता को डूबने से बचा लिया। तब तक तीसरी लड़की सपना गहरे पानी में समा चुकी थी। बाद में ग्रामीणों के मदद से सपना का शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

-----------------------

फरिश्ता बनकर आया नबीउल्लाह

बभनौली स्थित पोखरे में डूब रही दो लड़कियों को बचाने वाला साहसी युवक नबीउल्लाह को ग्रामीण किसी फरिश्ता से कम नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है साहसी युवक फरिश्ता बनकर दो दो लड़कियों की जान बचाई है। युवक नबीउल्लाह जहां दो लड़कियों की डूबने से बचा कर अपने आप को गर्व महसूस कर रहा है। उसे इस बात को लेकर मलाल है कि तीसरी लड़की सपना को डूबने से नहीं बचा सका। वह अपने आप को कोस रहा है यदि दो मिनट पहले पोखरे में छलांग लगाया होता तो शायद सपना भी डूबने से बच जाती, साहसी युवक नबीउल्लाह ने बताता है अपने मकान से खाना खाकर पोखरा से कुछ दूरी पर स्थित पोल्ट्री फार्म जा रहा था। अभी पोखरे के समीप पहुंचा ही था कि उसी समय पोखरे से कुछ लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पोखरे से चिल्लाने की आवाज आने से कुछ समझते देर न लगी और पोखरे की तरफ बढ़ गया। वहां जाकर देखा की दो लड़कियां डूब रही है। लड़कियों को डूबता देख बिना देर किए पोखरे में छलांग लगा दिया और दोनों लड़कियों को बाहर निकाला। उसी दोनों लड़कियों ने ही बताया कि सपना पोखरे में डूब गई है। उसके बाद पोखरे में उसकी तलाश करने लगे। तब तक लड़कियों के पोखरे में डूबने की सूचना अन्य ग्रामीणों को लग चुकी थी। डूबने की सूचना मिलते ही अधिक संख्या में ग्रामीण पोखरे पर आ गए। ग्रामीणों के मदद से कुछ देर बाद सपना के शव को पोखरे से बाहर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी