रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 01:13 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 01:13 AM (IST)
रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

जागरण संवाददाता, महराजगंज: बस स्टेशन के पीछे स्थित मदरसा जामिया रिजविया नूरूल उलूम पर नगर पालिका महराजगंज द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी संस्कृति की झलक नजर आयी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रीता भारती ने कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाने का काम करता है। इसी उद्देश्य से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्व को उत्साह पूर्वक मनाएं। नगर पालिका त्योहार के दिन वार्डो में पानी व सफाई की विशेष व्यवस्था रखेगी। किसी प्रकार को कोई असुविधा लोगों को नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान चंद्रजीत भारती, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, बबलू सिंह, पूर्णवासी यादव, विराज अहमद, विनोद सिंह, अफजल अब्बासी, सकील, अकील, विजय गुप्ता आदि दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी