जेल पर पहुंची 103 बहनों की राखी

रक्षाबंधन के दिन बंदियों के लिए विशेष व्यंजन का इंतजाम -सैनिटाइज कर राखियों को भेजा जाएगा अंदर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 05:22 PM (IST)
जेल पर पहुंची 103 बहनों की राखी
जेल पर पहुंची 103 बहनों की राखी

महराजगंज :

कोरोना की वजह से इस बार जेल में रक्षाबंधन का त्योहार भी अलग तरीके से मनाया जाएगा। कोरोना बहनों का प्यार कम नहीं कर पाया। रविवार शाम तक 103 बहनों की राखी जेल के हेल्पडेस्क पर विभिन्न माध्यम से पहुंच गई है। इन राखियों को सैनिटाइज कर जेल के अंदर भेजा जाएगा। राखी के साथ कुमकुम, रोली व चंदन भी बहनों ने भेजा है। रक्षाबंधन के दिन बंदियों के लिए विशेष पकवान बनेगा। जेल प्रशासन की ओर से उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा।

सोमवार को जेल में रक्षाबंधन का त्योहार है। कोरोना की वजह से इस बार जेल में बहनों को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। जेल में आठ सौ पुरुष बंदी हैं। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। राखी बंदियों तक पहुंच जाए। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से मुख्य गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया। जहां महिलाओं की ओर से भेजी गई राखियों को जमा किया गया। बहनों की ओर से भेजी गई राखियों को एक लिफाफे में रखा गया। जिस पर बंदी का नाम और पता अंकित था। संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइज होने के बाद राखियों को जेल के अंदर भेजा गया। प्रभारी जेल अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि 103 बहनों की ओर से भेजी गई राखी जेल प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। बंदियों को इसकी जानकारी दे दी गई। सुबह साथी बंदी इन्हें राखी बांध देंगे। बंदियों के लिए जेल में विशेष व्यंजन बनाया जाएगा। कोरोना की ओर से शासन द्वारा जारी निर्देशों को पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी