आम का पेड़ काटने के विवाद में चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटा, रास्ते में तोड़ा दम

गोंडा में मामूली से विवाद के बाद युवक ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटा हुई मौत छानबीन में जुटी पुलिस।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 03:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 03:33 PM (IST)
आम का पेड़ काटने के विवाद में चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटा, रास्ते में तोड़ा दम
आम का पेड़ काटने के विवाद में चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटा, रास्ते में तोड़ा दम

गोंडा, जेएनएन। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में युवक ने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में लगे हुए हैं।

छपिया थाने के मिर्जापुर निवासी विशाल तिवारी का कहना है कि मंगलवार को उसके पिता महेश तिवारी का आम के पेड़ काटने को लेकर गांव के ही चाचा राघवेंद्र तिवारी से विवाद हो गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। जिस पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। उस वक्त आरोपित फरार हो गए। पुलिस के जाते ही वह दोबारा आ गया। उसने मां मिथलेश तिवारी की पिटाई करके जेवरात छीन लिए। सुबह जब उसके पिता महेश तिवारी शौच के लिए गए थे तभी उसने रास्ते में कुल्हाड़ी से मारकर उन्हें घायल कर दिया। जिस पर परिवारजन उसे लेकर सीएचसी छपिया पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ मनकापुर राम भवन यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी