संकल्प बस सेवाः योगी ने 21 भगवा बसों को दिखाई झंडी

मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास से संकल्प सेवा की 21 भगवा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ प्रदेश में 50 केसरिया बसें चलने लगीं।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 06:26 PM (IST)
संकल्प बस सेवाः योगी ने 21 भगवा बसों को दिखाई झंडी
संकल्प बस सेवाः योगी ने 21 भगवा बसों को दिखाई झंडी

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन से अछूते प्रदेश के गांवों के लिए आज संकल्प बस सेवा की शुरुआत की और कहा कि परिवहन विभाग के लिए दो साल में सभी राजस्व गांवों तक बसें पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास से संकल्प सेवा की 21 भगवा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ प्रदेश में इस रंग की 50 बसों का संचालन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक गांव को जोडऩे के संकल्प के साथ नई बस सेवा की शुरुआत की गई है। 

यह भी पढ़ें: जन्मदिनः जानें इलाहाबाद में जन्मे इंकलाब बच्चन का नाम कैसे पड़ा अमिताभ

योगी ने कहा कि पहले की बिगड़ी व्यवस्था में डग्गामार और बिना परमिट के बसें चल रही थीं, जिन पर चलाए गए अभियान का असर दिख रहा है। परिवहन अधिकारियों से उन्होंने चली आ रही व्यवस्था से हटकर काम करने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी जगह प्राइम लोकेशन पर मौजूद बस अड्डों को अत्याधुनिक बनाकर लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए और आय के स्रोत भी सृजित करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: गोंडा में इलाहाबाद बैंक के गार्ड की हत्या कर 50 लाख की लूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम चाहे अपनी बसें पहुंचाए या निजी बसों को जोड़कर गांवों तक परिवहन की सेवा दे लेकिन, दो साल में प्रदेश का कोई भी राजस्व गांव परिवहन सेवा से दूर नहीं होना चाहिए। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि संकल्प सेवा की बसों में सीटों को आरामदेह बनाने के लिए हाईबैक मानकों के मुताबिक इसे डिजाइन किया गया है। सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुल चिन्हित 38,254 असेवित गांवों तक परिवहन सेवा पहुंचाने के लिए हर साल 9563 गांव जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 4766 गांवों को सरकार ने छह महीने के कार्यकाल में मौजूदा संसाधनों के जरिए ही जोड़ लिया है।

chat bot
आपका साथी