Mission Shakti: महिला हेल्प डेस्क के सामने आईं शिकायतें, कहा- नगर निगम के बाथरूम ठीक नहीं

Mission Shakti नगर निगम मे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क ने की सुनवाई। महिलाओं ने नगर निगम के बदहाल बाथरूम का उठाया मुद्दा। बोले- एक तो वह गंदे रहते हैं तो दूसरा उनका कॉमन रास्ता है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:21 PM (IST)
Mission Shakti: महिला हेल्प डेस्क के सामने आईं शिकायतें, कहा- नगर निगम के बाथरूम ठीक नहीं
Mission Shakti: नगर निगम मे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क ने की सुनवाई।

लखनऊ, जेएनएन। Mission Shakti : मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर निगम में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क के सामने शिकायतें आने लगी हैं। अधिकांश शिकायतें नगर निगम से ही जुड़ी है। इसमे महिलाओं ने नगर निगम के बदहाल बाथरूम का मुद्दा उठाया। कहा कि  एक तो वह गंदे रहते हैं तो दूसरा उनका कॉमन रास्ता है। कुछ के दरवाजे भी गंदे हैं। कर्मचारियों ने एक क्रेच बनाने की मांग रखी और सुझाव दिया कि लंच के लिए महिलाओं के लिए अलग कमरा होना चाहिए। अभी सीट पर बैठकर ही खाना पड़ता है और काम कराने वाले आकर खड़े हो जाते हैं और काम का दबाव बनाने लगते हैं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर निगम ने तहसीलदार सविता शुक्ला को महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया है। उनके सहयोग में ओएसडी कल्पना तिवारी, अवर अभियंता प्रतिमा यादव, नंदनी और स्नेहलता को तैनात किया गया है। डेस्क टीम 25 अक्टूबर तक हर दिन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नगर निगम के राजकुमार हाल में बैठकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुनने के साथ ही अपनी रिपोर्टर अधिकारियों को देगी। 

chat bot
आपका साथी