पत्नी ने हाथ की नस काट किया वीडियो काल, तो पत‍ि ने उठाया खौफनाक कदम; लखनऊ में 45 द‍िन पहले हुई थी शादी

रीतू अपने मायके गई थी और तब से वहीं पर थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में रीतू ने विवेक को फोन किया था। दोनों ने काफी देर तक फोन पर बात की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:41 AM (IST)
पत्नी ने हाथ की नस काट किया वीडियो काल, तो पत‍ि ने उठाया खौफनाक कदम; लखनऊ में 45 द‍िन पहले हुई थी शादी
लखनऊ के युवक ने शादी के महज 45 दिन बाद ही अपनी जान दे दी।

लखनऊ, संवाद सूत्र। मामूली विवाद में लोग आपा खोकर आत्महत्या कर ले रहे हैं। पारा में दंपती के बीच फोन पर विवाद हुआ तो पति ने फांसी लगा ली। पत्नी ने हाथ का नस काटकर पति को वीडियो काल किया था, जिसके बाद युवक ने शादी के महज 45 दिन बाद ही अपनी जान दे दी।

पारा के परसादी खेड़ा में रहने वाले विवेक प्रसाद की शादी 29 नवंबर को डूडा कालोनी निवासी रीतू के साथ हुई थी। विवेक के पिता गोकरन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह डयूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी संगीता मौजूद थी। संगाती छत पर धूप में बैठी थी। दो जनवरी को बहू रीतू अपने मायके गई थी और तब से वहीं पर थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में रीतू ने विवेक को फोन किया था। दोनों ने काफी देर तक फोन पर बात की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

कुछ देर बाद रीतू ने अपनी हाथ की नस ब्लेड से काट ली और विवेक को वीडियो काल किया। वीडियो काल पर पत्नी की हरकत देख विवेक परेशान हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद विवेक ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली। विवेक की जब मां छत से नीचे उतरी तो कमरे में बेटे काे फंदे से लटका देखा। परिवारजन मोहल्ले वालों की मदद से विवेक को नीचे उतारकर उसे लोकबंधू अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

chat bot
आपका साथी