ममेरे भाई के निधन से दुखी वसुंधरा राजे पहुंचीं जालौन

ममेरे भाई के निधन से दुखी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने ननिहाल जालौन पहुंची। यहां के उरई में उन्होंने ममेरे भाई को श्रद्धांजलि दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 05 Mar 2016 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2016 09:17 PM (IST)
ममेरे भाई के निधन से दुखी वसुंधरा राजे पहुंचीं जालौन

लखनऊ। ममेरे भाई के निधन से दुखी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने ननिहाल जालौन पहुंची। यहां के उरई में उन्होंने ममेरे भाई को श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मामा के पुत्र सोमेन्द्र सिंह का उरई में तीन दिन पहले निधन हो गया था। उरई में आज अपने ननिहाल पहुंची वसुंधरा राजे नेे मामा के पुत्र सोमेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी