UP Nikay Chunav : दिल्‍ली फतह करने के बाद, अब ''आप'' की नजर यूपी के किले पर

दिल्ली एमसीडी में आप को मिली जीत से यूपी निकाय चुनावों में एबीसीडी लिखने की जुगत शुरु हो गई है। अब आप की नजर उत्तरप्रदेश के नगर निकाय चुनाव पर है। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।

By Ashish Kumar TrivediEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2022 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2022 08:19 PM (IST)
UP Nikay Chunav : दिल्‍ली फतह करने के बाद, अब ''आप'' की नजर यूपी के किले पर
UP Nikay Chunav : दिल्‍ली फतह करने के बाद, अब आप की नजर यूपी के किले पर

राज्य ब्यूरो/ आशीष त्रिवेदी, लखनऊ : आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के म्युनिसिपल कारपोरेशन (एमसीडी) चुनावों में मिली बड़ी जीत के दम पर यूपी में आगे होने जा रहे निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ने की कोशिश करेगी। पार्टी ने पिछले 15 दिनों में प्रदेश भर में 800 कार्यकर्ता सम्मेलन किए। वह नगर निगम व नगर महापालिका आदि के भ्रष्टाचार को जोर-शोर से उठा रही है। वहीं गंदगी को भी मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के हौंसले को बढ़ाने के साथ-साथ वह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

UP Nikay Chunav: शहरों में साईकिल दौड़ाने की तैयारी, निकाय चुनाव के जरिए पार्टी को मजबूत करेगी सपा

यूपी में इस साल हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने खूब ताकत झोंकी थी लेकिन उसे यहां काफी निराशा ही हाथ लगी थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को 3.47 लाख यानी कुल मतदान का 0.4 प्रतिशत वोट ही मिल पाया था। इससे ज्यादा 6.37 लाख यानी 0.7 प्रतिशत वोट तो नोटा में पड़े थे।

एक भी प्रत्याशी दूर-दूर तक जीत के नजदीक नहीं पहुंचा। फिर भी आप लगातार जिलों में पार्टी से नए लोगों को जोड़ने और समय-समय पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में पीछे नहीं रहती। आप के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कहते हैं कि यूपी के निकाय चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। हमारा एक-एक कार्यकर्ता केजरीवाल के विकास माडल को घर-घर पहुंचाने में जुटा है।

यह भी पढ़ें- Lucknow: रिश्तेदारों को नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी भाजपा

chat bot
आपका साथी