UP Weather Update: प्रदेश में कुछ स्थानों पर पड़ सकती हैं बौछारें, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

UP Weather Update लगभग एक हफ्ते बाद ही मानसून की विदाई होने की उम्मीद। आठ-दस दिन के बाद मौसम में परिवर्तन महसूस किया जाएगा। अभी भी सुबह और रात में मौसम में नरमी आ चुकी है लेकिन दिन में उमस है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 07:45 AM (IST)
UP Weather Update: प्रदेश में कुछ स्थानों पर पड़ सकती हैं बौछारें, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ
UP Weather Update: आठ-दस दिन के बाद मौसम में परिवर्तन महसूस किया जाएगा।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मानसून कुछ ठिठक गया है। प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से वापसी जरूर हो चुकी है लेकिन अभी प्रदेश को पूरी तरह अलविदा कहने में समय है। 

मौसम विभाग के अनुसार, लगभग एक हफ्ते बाद ही मानसून की विदाई होने की उम्मीद है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के मुकाबले 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लगभग आठ-दस दिन के बाद मौसम में परिवर्तन महसूस किया जाएगा।

हालांकि, अभी भी सुबह और रात में मौसम में नरमी आ चुकी है लेकिन दिन में उमस है। धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी और गुलाबी ठंडक दस्तक देगी। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी