UP Chunav 2022 : भाजपा ने तीसरी सूची जारी की: अभी कई सीट पर फंसा पेंच, 17विधायकों का टिकट काटा

UP Assembly Election 2022 भाजपा ने शुक्रवार को जिन 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की है उसमें 13 विधायकों के स्थान पर नए लोगों को टिकट दिया गया है। 91 में नौ महिला प्रत्याशी हैं। मंत्रियों का टिकट बरकरार रखा गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 01:34 PM (IST)
UP Chunav 2022 : भाजपा ने तीसरी सूची जारी की: अभी कई सीट पर फंसा पेंच, 17विधायकों का टिकट काटा
एक पत्रकार तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का भी नाम शामिल है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की सत्ता में बरकरार रहने के प्रयास में लगी भारतीय जनता पार्टी ने कई पेंच फंसने के बाद भी शुक्रवार को अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें मध्य से लेकर बुंदेलखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम हैं। अभी भी कई सीट को लेकर पेंच फंसा है। भाजपा ने जिन 91 सीट पर प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है, उसमें 17 मौजूदा विधायकों का टिकट भी काटा है। मंत्रियों का टिकट बरकरार रखा गया है।

भाजपा ने शुक्रवार को जिन 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसमें 17 विधायकों के स्थान पर नए लोगों को टिकट दिया गया है। 91 में नौ महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा ने इन 91 में 20 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों और 21 ब्राह्मण उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है। इनमें एक पत्रकार तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का भी नाम शामिल है।

सातवें चरण तक की बिसात बिछाते हुए सत्ताधारी दल ने अपने 13 मंत्रियों पर फिर से भरोसा जताया है, जबकि इन सीटों में से चौदहवें मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की जगह उनके बेटे को प्रत्याशी बनाया गया है। 17 विधायकों का पत्ता साफ कर दिया गया। कुल 21 सीटों पर हुए बदलाव में पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर आए राकेश सचान पर भी दांव लगाया है। पार्टी ने 12 मंत्रियों को उन्हीं की सीट पर दोबारा उतारा है, जबकि श्रीराम चौहान को धनघटा के स्थान पर खजनी से टिकट दिया है। खजनी से वर्तमान विधायक संत प्रसाद का टिकट काट दिया गया है। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी के स्थान पर उनके बेटे गौरव वर्मा कैसरगंज सीट से ताल ठोंकेंगे। बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान की जगह उनके बेटे डा. अमित सिंह चौहान तो फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंहकुशवाहा की सीट पर उनके पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा अपनी किस्मत आजमाएंगे। सलोन के दिवंगत विधायक दलबहादुर कोरी की सीट से भाजपा ने उनके बेटे अशोक कोरी को ही उतारा है। इसी तरह पिछले विधानसभा चुनाव में गोसाईंगंज से जीतने वाले इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की सदस्यता रद होने के कारण उनके बदले पत्नी आरती तिवारी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति के स्थान पर रमाकेश निषाद, जबकि दल बदलने वाले दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की सीट पर अंकुर राज तिवारी लड़ेंगे। इस तरह कुल 21 सीटों पर हुए बदलाव में पार्टी ने भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार का टिकट काट कर गुरुवार को ही कांग्रेस से आए प्रियंका गांधी वाड्रा की सलाहकार टीम के सदस्य पूर्व सांसद राकेश सचान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, देवरिया विधायक सत्यप्रकाश मणि को किनारे कर भाजपा ने सरकार के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी पर दांव खेला है।

इन विधायकों के टिकट कटे

- महेंद्र प्रताप सिंह

- विनोद कटियार

- विक्रमजीत मौर्य

- राजमणि कोल

- बैजनाथ रावत

- शीतल पांडेय

- संत प्रसाद

- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

- पवन केडिय़ा

- सत्यप्रकाश मणि

- कमलेश शुक्ला

- सुरेश तिवारी

- धनंजय कनौजिया

इनके विधायकों के स्वजन ही उम्मीदवार

- मुकुट बिहारी वर्मा

- शोभा सिंह चौहान

- दलबहादुर कोरी

- इंद्रप्रताप तिवारी (सदस्यता रद हो गई थी)।

इन्होंने छोड़ दी पार्टी

- ब्रजेश प्रजापति

- दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे

फिर मैदान में मंत्री

- सूर्यप्रताप शाही

- सिद्धार्थनाथ सिंह

- राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती'

- श्रीराम चौहान

- रमापति शास्त्री

- नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी'

- जयप्रताप सिंह

- डा. सतीशचंद्र द्विवेदी

- गिरीशचंद यादव

- जयप्रकाश निषाद

- उपेंद्र तिवारी

- सुरेश पासी

- पल्टूराम

यह भी देखें : UP Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट 

नौ महिलाओं को टिकट

भाजपा ने 91 में से नौ महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने प्रतापगढ़ के कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, प्रयागराज के मेजा से नीलम करवरिया, प्रयागराज के कोरांव से आरती कोल, अयोध्या के गोसाईंगंज के आरती तिवारी, बहराइच की बलहा से सरोज सोनकर, बहराइच सदर से अनुपमा जायसवाल, आजमगढ़ के लालगंज से नीलम सोनकर, आजमगढ़ के मेहनगर से मंजू सरोज और गाजीपुर के जमानियां से सुनीता परिक्षीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।  

chat bot
आपका साथी