Subhash Chandra Bose: सीएम ने माल्यार्पण कर कहा- राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखार सकें इसके पक्षधर थे नेताजी

Subhash Chandra Bose Birth Anniversary मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा कि नेताजी ने सदैव देश को प्रथम स्थान दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2023 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2023 12:26 PM (IST)
Subhash Chandra Bose: सीएम ने माल्यार्पण कर कहा- राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखार सकें इसके पक्षधर थे नेताजी
Subhash Chandra Bose Birth Anniversary: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तस्वीर एएनआइ।

लखनऊ, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान अनेक ऐसे अवसर आए थे जिसके माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की राजनीति में स्थापित हो सकते थे। मगर इससे इतर उन्होंने हमेंशा क्रांति का मार्ग चुना।

उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। pic.twitter.com/utAEWgyuoK— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023

देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव पैदा हो और हम सब अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखार सकें, उसके वे सदौव पक्षधर थे। 

chat bot
आपका साथी