उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर दिल्ली में आज भाजपा संगठन की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रभारी तलब

भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष संगठन बेहद सक्रिय होने के साथ ही साथ जन-जन तक पहुंचने की योजना भी तैयार कर रहा है। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के साथ बैठक की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:20 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर दिल्ली में आज भाजपा संगठन की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रभारी तलब
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष संगठन बेहद सक्रिय होने के साथ ही साथ जन-जन तक पहुंचने की योजना भी तैयार कर रहा है। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के साथ बैठक की।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश लखनऊ से आज ही नई दिल्ली गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल थे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर चर्चा चली। स्वतंत्र देव सिंह तथा राधा मोहन सिंह से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली पहुंचे। लखनऊ में बैठक में कार्यकर्ताओं को सदव्यवहार की सीख (फॉर्च्यूनर से नहीं कुचलना है) देने के बाद बाद दिल्ली पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लखीमपुर खीरी हिंसा प्रकरण पर भी वार्ता कर सकते हैं।

इस प्रकरण में केन्द्र सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर भी चर्चा संभव है। इन सबके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रेदश के अध्यक्ष के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव पर प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष से तैयारियों का फीडबैक भी लेगा। जेपी नड्डा ने ही स्वतंत्र देव तथा राधा मोहन सिंह को दिल्ली बुलाया है। इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान भी थे। इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर अगले सौ दिन का एजेंडा तय होगा। इसी एजेंडा पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर काम करेगा।  

chat bot
आपका साथी