UP Assembly by poll 2019 : समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशी घोषित, रामपुर सदर की घोषणा बाकी

माना जा रहा है कि भाजपा को टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी रामपुर सदर से नाम तय करने की जिम्मेदारी वहां के सांसद आजम खां पर छोड़ चुकी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 03:19 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 04:11 PM (IST)
UP Assembly by poll 2019 : समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशी घोषित, रामपुर सदर की घोषणा बाकी
UP Assembly by poll 2019 : समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशी घोषित, रामपुर सदर की घोषणा बाकी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव 2019 में भाजपा के दस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी पांच प्रत्योशियों का नाम घोषित कर दिया। समाजवादी पार्टी ने रामपुर सदर से अभी भी कोई नाम घोषित नहीं किया है।

माना जा रहा है कि भाजपा को टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी रामपुर सदर से नाम तय करने की जिम्मेदारी वहां के सांसद आजम खां पर छोड़ चुकी है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उप चुनाव में कल यानी 30 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन है।   

समाजवादी पार्टी ने मऊ के घोसी (सुरक्षित) से सुधाकर सिंह, बांदा के मानिकपुर से डॉ. निर्भय सिंह पटेल, बाराबंकी के जैदपुर से गौरव कुमार रावत, अम्बेडकर नगर के जलालपुर से सुभाष राय तथा प्रतापगढ़ के प्रतापगढ़ सदर से बृजेश वर्मा पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी ने लखनऊ कैंट तथा कानपुर के गोविंदनगर से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया था।

chat bot
आपका साथी