Kalyan Singh Tribute : कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे BSP के सतीश चंद्र मिश्रा, सपा के नेताओं ने किया किनारा

Tribute To Ex CM Kalyan Singh उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की लखनऊ में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में भी राजनीति चरम पर रही।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे थे जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किनारा किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:29 PM (IST)
Kalyan Singh Tribute : कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे BSP के सतीश चंद्र मिश्रा, सपा के नेताओं ने किया किनारा
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की लखनऊ में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में भी राजनीति चरम पर रही। भाजपा उत्तर प्रदेश की इकाई ने इसका आयोजन किया। इसमें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे थे, जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किनारा किया। सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर विस्तार में सम्पन्न इस कार्यक्रम में श्रद्धा के बोल से भी सियासी कहानी सुनाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मुलाकात पर सपा की ओर से चले गए दांव पर आज स्वतंत्र देव ने पलटवार कर दिया। लखनऊ में भाऊराव देवरस न्यास की ओर से सीएमएस गोमतीनगर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने गए थे। बसपा मुखिया मायावती सहित सूबे के 30-40 दलों के नेताओं को फोन किया। श्रद्धांजलि सभा में मुलायम या कोई सपा नेता नहीं आया, इसलिए स्वतंत्र देव कहना नहीं भूले कि मायावती जी ने सतीशचंद्र मिश्र को भेजा है। 20-25 दलों के नेता आए हैं। उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह के निधन के बाद जब सपा मुखिया अखिलेश या मुलायम सिंह नहीं पहुंचे तो प्रदेश के पिछड़ों के नेता के अनादर का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सवाल खड़े किए। आज फिर इशारों में कठघरा बनाया गया।

राजनाथ सिंह लोकापर्ण कार्यक्रम के बाद सीएमएस गोमती नगर में आयोजित कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। वहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के सहसरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी इंद्गेश जी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी