कंचन रस्तोगी के सिर सजा लखनऊ टॉप शेफ का ताज Lucknow News

दैनिक जागरण संगिनी क्लब और मैगी मसाला ए मैजिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन। होटल गोल्डन ट्यूलिप में तीन बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 07:47 AM (IST)
कंचन रस्तोगी के सिर सजा लखनऊ टॉप शेफ का ताज  Lucknow News
कंचन रस्तोगी के सिर सजा लखनऊ टॉप शेफ का ताज Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। एक तरफ लजीज व्यंजन तो दूसरी तरफ मधुर आवाज में नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति। महिलाओं ने दोनों मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। शनिवार को संगिनी व दैनिक जागरण की ओर से मैगी मसाला-ए-मैजिक लखनऊ टॉप शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कंचन रस्तोगी विजेता बनीं। जबकि तहमीना दूसरे व शशि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।

हुसैनगंज स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर संयुक्ता भाटिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने आप को साबित कर रही हैं। वह महिला ही होती है, जो घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारी एक साथ निभाती है। जब बात कुकिंग की हो तो महिलाओं से अच्छा खाना भला कौन बना सकता है। पिछले करीब 35 सालों से कुकिंग सिखा रहीं शेफ नीलिमा कपूर निर्णायक की भूमिका में रहीं। उन्होंने कहाकि कोई भी चीज नामुमकिन नही होती, हौसला बनाए रखिए। हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। कुकिंग तो हम महिलाओं को कुदरती तोहफा है। वहीं दूसरी निर्णायक अंशू भटनागर ने कहाकि मैंने भी चिकन से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी, उसके बाद आज दो कैफे चला रही हूं। मेहनत और लगन से हर चीज संभव है। खाना बनाने का हुनर तो हममें पैदाइशी है। इस दौरान अदिति गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, शुभी, राशिका को भी उनकी कुकिंग के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह ने किया।

सेहत के साथ खाने का स्वाद
प्रतियोगिता में कंचन रस्तोगी ने स्टफ्ड पौरिज इडली बनाई, जिसमें रवा, दलिया, दही, राई, मीठी नीम, शिमला मिर्च, गाजर, काली मिर्च, प्याज और राई मिलाई गई। वहीं तहमीना ने वेज हॉफ पाए बनाए, जिसमें मैदा, अजवाइन, शिमला मिर्च, गाजर, मटर और पनीर डाला गया। शशि गुप्ता ने वेज बिरयानी बनाई। चौथे स्थान पर रश्मि गुप्ता रहीं, उन्होंने दही के कबाब बनाए। पांचवें स्थान पर रहीं सोनिका रस्तोगी ने पनीर मसाला बनाया। 

खाने के साथ गीतों का मजा
कार्यक्रम में महिलाओं ने खाने के साथ गीतों की महफिल सजाई। अंजू ने तेरे जैसा यार कहां..., सोनिका ने उठे सबके कदम..., सुधा श्रीवस्तव ने इतनी मुद्दत के बाद मिले हो... गजल पेश की। वहीं सीमा मिश्रा ने मुझको यकीन है आएगा दिलदार सांवरा... गाया। इसके अलावा कार्यक्रम में कई गेम भी हुए, जिसमें मैगी मसाला से जुड़े सवाल किए गए। 

chat bot
आपका साथी