BSP को सपा से लगातार झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह व पूर्व विधायक अजीम समाजवादी पार्टी में शामिल

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बेहद करीबी और बसपा के संस्थापक कांशीराम से राजनीति सीखने वाले वीर सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। वीर सिंह रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उनकी पार्टी में शामिल हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 03:55 PM (IST)
BSP को सपा से लगातार झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह व पूर्व विधायक अजीम समाजवादी पार्टी में शामिल
वीर सिंह रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उनकी पार्टी में शामिल हो गए।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2007 में पूर्ण बहुमत वाली सरकार के साथ सत्ता पर काबिज हुई बहुजन समाज पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी से लगातार झटका मिल रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ी तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी में रविवार को बसपा के दो बड़े नेता शामिल हो गए।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बेहद करीबी और बसपा के संस्थापक कांशीराम से राजनीति सीखने वाले वीर सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। बहुजन समाज पार्टी से तीन बार राज्य सभा सांसद रहे वीर सिंह रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उनकी पार्टी में शामिल हो गए। वीर सिंह को समाजवादी पार्टी ने लाने में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बड़ी भूमिका निभाई। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह के साथ ही पूर्व विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। वीर सिंह ने रविवार को अखिलेश यादव में अपनी आस्था जता दी। मुरादाबाद के वीर सिंह के साथ ही फिरोजाबाद से बसपा के पूर्व विधायक अजीम भाई भी अपने कई समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी का अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वागत किया।

वीर सिंह तथा अजीम भाई के बाद जौनपुर के भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा समाजसेवी विनोद मिश्रा भी रविवार को भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनको ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के दो बड़े कद्दावर नेताओं विधायक लालजी वर्मा तथा विधायक रामअचल राजभर ने बीते दिनों समाजवादी पार्टी के दफ्तर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। अम्बेडकर नगर जिले के दोनों कद्दावर नेताओं ने दस अकटूबर को अम्बेडकरनगर में बड़ी जनसभा रखी है। जिसमें अखिलेश यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि दोनों दस अकटूबर को विधिवत रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। मायावती ने बीती जून में ही लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था।  

chat bot
आपका साथी