मथुरा में सीबीआई के पूर्व वैज्ञानिक की कार से चोरी

मथुरा में आज बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीबीआई के पूर्व वैज्ञानिक को चोरों ने तगड़ा चूना लगा दिया। पूर्व वैज्ञानिक कार को चौराहे पर पार्क करने के बाद दर्शन करने गए, जब लौटे तो उनको कार का शीशा टूटा मिला।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 12:35 PM (IST)
मथुरा में सीबीआई के पूर्व वैज्ञानिक की कार से चोरी

लखनऊ। मथुरा में आज बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीबीआई के पूर्व वैज्ञानिक को चोरों ने तगड़ा चूना लगा दिया। पूर्व वैज्ञानिक कार को चौराहे पर पार्क करने के बाद दर्शन करने गए, जब लौटे तो उनको कार का शीशा टूटा मिला।

सीबीआई के पूर्व वैज्ञानिक बलिराम शर्मा आज मथुरा में बांके बिहारी जी के दर्शन करने आये। इस दौरान उन्होंने अपनी कार विद्या पीठ चौराहे पर पार्क कर दी और दर्शन करने चले गए। दर्शन करने के बाद जब लौट कर कर आए तो उनको कार का शीशा टूटा मिला। जब कार में चेकिंग की तो उनको कार में 60 हजार रूपये और जरूरी कागजात नहीं मिले। अब श्री शर्मा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी