तीन सड़क दुर्घटनाओं में दस की मौत, एक दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश में आज सुबह तीन सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एटा में ट्रक व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। जालौन में डम्पर ने स्कूल जा रही

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 12:23 PM (IST)
तीन सड़क दुर्घटनाओं में दस की मौत, एक दर्जन घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज सुबह तीन सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एटा में ट्रक व बोलेरो की सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। जालौन में डम्पर ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया।

गाजीपुर में आज सुबह नेशनल हाई वे पर सैदपुर में ट्रक तथा जीप की भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाजीपुर के सैदपुर के जऊगर गांव के पास नेशनल हाई वे पर सुबह ट्रक तथा जीप की सीधी भिड़ंत हो गई। मृतकों में करमुद्दीनपुर के सोबरसांग गांव के कृष्णकांत पाण्डेय (48 वर्ष), उनके पुत्र श्रीभू पाण्डेय (17 वर्ष), अरुण कुमार मिश्रा (45), नवनीत पाण्डेय (29), बालेश्वर यादव (35) व जितेन्द्र यादव(19 वर्ष) है। इनके अलावा गंभीर रूप से घायल पंकज, मनबोध व सौरव पाण्डेय के साथ अनुज यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जालौन के रामपुरा क्षेत्र में आज स्कूल जा रही दो छात्राओं को डम्पर ने रौंद दिया। रामपुरा में मुख्य बाजार में स्कूल जा रहीं शिल्पी (8) व करिश्मा (10) की डम्पर से कुचलकर मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डम्पर में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद भी चालक डम्पर लेकर भागने में सफल रहा।

एटा के बागवाला में आज सुबह ट्रक-बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। बागवाला की इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी विवाह समारोह में भाग लेकर लौट रहे है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी