कन्नौज में शिक्षक ने छात्रा को छेड़ा, महिलाओं ने पीटा

कन्नौज में कक्षा छह की छात्रा से विद्यालय के सहायक अध्यापक ने अश्लील बातें करते हुए उससे छेड़छाड़ की। शिकायत मिलते ही परिवारीजन व ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर पीटा।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 09:02 AM (IST)
कन्नौज में शिक्षक ने छात्रा को छेड़ा, महिलाओं ने पीटा

लखनऊ। कन्नौज में कक्षा छह की छात्रा से विद्यालय के सहायक अध्यापक ने अश्लील बातें करते हुए उससे छेड़छाड़ की। शिकायत मिलते ही परिवारीजन व ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर पीटा। कुछ ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पीडि़त पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम बनियानी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांव की ही 12 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर में छुट्टी के समय विद्यालय के शिक्षक सियाराम ने छात्रा को अकेले कमरे में बुलाकर उससे अश्लील बातें करने के साथ ही उससे छेड़छाड़ की। बालिका शिक्षक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिवारीजन को दी। तब तक स्कूल बंद हो चुका था। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद छात्रा के पिता अन्य ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे। भीड़ में शामिल महिलाओं ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर विद्यालय का घेराव कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

chat bot
आपका साथी