सुलतानपुर में चोरों ने आधी रात पूर्व सैनिक के घर पर बोला धावा, शोर मचाने पर गोली मारकर किया जख्‍मी

सुलतानपुर में पूर्व सैनिक के घर चोरों ने धावा बोला। आहट मिलने पर गृह स्वामी की नींद टूट गई। उन्होंने गुहार लगाते हुए चोरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोरों ने उनको गोली मार दी जिससे लहूलुहान होकर वे जमीन पर गिर पड़े।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 03:29 PM (IST)
सुलतानपुर में चोरों ने आधी रात पूर्व सैनिक के घर पर बोला धावा, शोर मचाने पर गोली मारकर किया जख्‍मी
सुलतानपुर में चोरों ने पूर्व सैनिक को गोली मारकर किया जख्‍मी।

सुलतानपुर, संवादसूत्र। सुलतानपुर में बिंछे कोइलहा गांव में बीती रात चोरों ने पूर्व सैनिक के घर धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने पूर्व सैनिक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्‍हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना।

बिंछे कोइलहा गांव निवासी पूर्व सैनिक विजय सिंह के घर चोरों ने आधी रात में धावा बोल  दिया। आहट मिलने पर गृह स्वामी की नींद टूट गई। उन्होंने गुहार लगाते हुए चोरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोरों ने उनको गोली मार दी, जिससे लहूलुहान होकर वे जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर भाग लिया।

परिवारजन उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जय सिंहपुर कोतवाल अजय द्विवेदी ने घटना स्थल पर छानबीन की है। वहीं, घायल को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने डाक्टरों से पूर्व सैनिक विजय सिंह की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोतवाल को शीघ्र घटना के राजफाश का निर्देश दिया। इससे पहले चोरों ने सूरापुर निवासी संत प्रसाद जायसवाल के घर में हाथ साफ किया था। यहां से लाखों का माल चोर बटोर ले गए थे।

लगातार हो रहीं चोरियां, पुलिस निष्क्रिय : जयसिंहपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरियां हो रहीं हैं। पुलिस किसी भी घटना का राजफाश नहीं कर पा रही है। पुलिस की कार्रवाई बस एफआइआर दर्ज करने तक ही सीमित है। वहीं लगातार हो रहीं घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। नवागत एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि जल्द ही सुराग लगाकर चोरों को पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी